19 Apr 2024, 18:57:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में कोरोना से आठ मरे, 8799 संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 11:22AM | Updated Date: Mar 21 2020 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से आठ और लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 102 हो गयी और 147 नये मामले आने से देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,799 हो गयी है। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने शनिवार को कहा कि देश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 94 से बढ़कर 102 हो गयी है और 147 नये मामले आने इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,799 हो गयी है।

देश में कोरोना वायरस के 147 में से अधिकतर 69 मामले डायेगू शहर में दर्ज किये हैं, जबकि राजधानी सोल में 15 और ग्योंगिगी प्रांत में 12 तथा अन्य प्रांत उत्तर ग्येयांग में 40 मामले पाये गये हैं। 379 लोगों के ठीक होने के साथ इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2,612 हो गयी है। देश में 303000 लोगों की कोरोना वायरस जांच की गयी है जबकि 15704 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे 11 मार्च को महामारी घोषित कर चुका है। दुनिया भर में 274000 लोग इससे प्रभावित हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »