23 Apr 2024, 20:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल ने विदेशी ट्रेकर्स को परमिट जारी करने बंद किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:53AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल ने कोरोना वायरस को फैलने से बढ़ने से रोकने के लिए विदेशियों को ट्रेकिंग परमिट देने पर शुक्रवार को रोक लगा दी। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि उसने विदेशी ट्रेकर्स को परमिट जारी करना बंद कर दिया है। यह आदेश शुक्रवार रात 12 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगा। इससे पहले इस सप्ताह के शुरू में नेपाल सरकार ने यूरोप, पश्चिम एशिया, खाड़ी और ईरान, तुर्की, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान से आने वाले लोगों के नेपाल में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। यह प्रतिबन्ध 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। नेपाल में कोरोना का सिर्फ एक मामला आया है। नेपाल में 545 टेस्ट किये गए हैं और सभी नेगेटिव निकले हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »