20 Apr 2024, 15:43:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना : 31 मार्च तक घरों में बंद रहेंगे अर्जेंटीना के नागरिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 11:19AM | Updated Date: Mar 20 2020 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर देश के सभी नागरिकों को 31 मार्च तक अनिवार्य तौर पर अपने-अपने घरों के भीतर और सामाजिक अलगाव में रहने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने शुक्रवार सुबह कहा कि देश के नागरिकों को आधी रात से, सभी को निवारक और अनिवार्य रूप से सामाजिक अलगाव में रहना होगा। कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा। यह उपाय 31 मार्च तक लागू रहेगा।

फर्नांडीज ने कहा कि अर्जेंटीना के नागरिकों को दुकानों और फार्मेसियों में जाने की अनुमति दी जाएगी लेकिन जो कोई भी बाहर पाया जाएगा, उससे घर से निकलने का कारण पूछा जायेगा। अर्जेंटीना में कोरोना के 97 मामले सामने आये हैं और तीन लोगों की मौत हो गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोविड-19 के प्रकोप को महामारी घोषित कर दिया। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार 243,000 से अधिक लोग दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 9,800 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »