28 Mar 2024, 17:58:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1200 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 1:55AM | Updated Date: Mar 20 2020 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 1284 हो गयी है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18407 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार अलीरेजा वहाबजादेह ने गुरुवार को बताया कि ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1046 मामले सामने आये जिसके साथ ही कुल 18407 मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 149 लोगों की मौत हो गयी। संक्रमण फैलने के बाद से 5979 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गये हैं। ईरान कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में तीसरे स्थान पर है। शीर्ष स्थान पर चीन और दूसरे स्थान पर इटली है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »