19 Apr 2024, 05:26:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हिंसक झड़प में 10 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 5:30PM | Updated Date: Mar 17 2020 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी बदघिस प्रांत में मंगलवार को हुई हिंसक झड़पों में पांच तालिबानी आतंकवादियों के अलावा चार अफगान सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गयी। प्रांतीय पुलिस प्रमुख शीर आगा आलोकोजे ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार झड़प उस समय हुई जब तालिबानी आतंकवादियों के समूह ने जावंड जिले में सुरक्षा चौकी पर आज सुबह हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए। झड़प में तीन पुलिस अधिकारियों समेत चार सुरक्षाकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गयी तथा छह सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। तालिबान ने हिंसा की इस घटना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »