23 Apr 2024, 15:34:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के कारण फ्रांस निगम चुनाव स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 10:03AM | Updated Date: Mar 17 2020 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में निगम चुनावों के दूसरे चरण के मतदान को जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के खतरे को देखते हुये स्थगित कर दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने सोमवार को देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सांसदों और नेशनल असेंबली के साथ विचार-विमर्श के बाद मैंने निगम चुनावों के दूसरे चरण को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।’’ फ्रांस में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अबतक 120 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 6600 लोग इस वायरस से संक्रमित है।  

फ्रांस में रविवार को हुये निगम चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान बेहद कम हुआ था जिसे देखते हुए विपक्षी पार्टियों ने दूसरे चरण के मतदान को स्थगित करने की मांग की थी जो 22 मार्च को होना था। गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से पैर पसारने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक विश्व के 110 से अधिक देश आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »