29 Mar 2024, 21:11:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन का बड़ा बयान - इस देश ने फैलाया कोरोना वायरस....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 12:38AM | Updated Date: Mar 16 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हुबेई प्रांत का वुहान शहर ही सबसे पहले कोरोना वायरस का केंद्र बना था। और यहां की सी-फूड मार्केट में वायरस का पहला केस मिला था। इस नए आरोप के बाद चीन और अमेरिका के बीच शब्‍दों की जंग शुरू हो गई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने ट्वीट करके अमेरिका को जवाब दिया है उन्होंने लिखा है कि इसकी वजह अमेरिका है जिसमें पारदर्शिता की कमी है।
 
उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करके अपने ट्वीट में लिखा है कि अमेरिका में मरीजों की संख्या जीरो कब हुई। अमेरिका में कितने लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं? जिनमें कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों में अस्पतालों के नाम क्या है? हो सकता है कि अमेरिकी सेना की वजह से महामारी वहां तक आई हो? झाओ लिजियान ने आगे अपने ट्वीट में कहा कि अमेरिका अपनी बातों में पारदर्शिता बनाए और दुनिया के सामने सही आंकड़े दुनिया के सामने शेयर करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »