25 Apr 2024, 17:03:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में कोरोना वायरस का पहला मामला आया सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 1:32PM | Updated Date: Feb 28 2020 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। लागोस के स्वास्थ्य आयुक्त अकीन अबायोमी ने एक बयान जारी कर कहा कि मिलान से मंगलवार को लागोस आया एक इतालवी नागरिक अगले ही दिन बीमार हो गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उसकी जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है और स्वास्थ्य मंत्रालय को इसकी सूचना दे दी गयी है। इतालवी नागरिक की पहचान उजागर नहीं की गयी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और याबा के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी मरीज के संपर्क में आये लोगों की भी पहचान और जांच कर रहे हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »