19 Apr 2024, 04:47:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका पहुंचते ही आया डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान, बोले भारत बहुत...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 1:24PM | Updated Date: Feb 27 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। भारत की दो दिवसीय गर्मजोशीपूर्ण यात्रा और भव्य स्वागत से अभिभूत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि भारत महान है और उनकी व्यस्त यात्रा अत्यंत सफल रही। डोनाल्ड ट्रंप 25 फरवरी को वापस अमेरिका लौट गए थे। अब अमेरिका पहुंचते ही डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर ये बयान दिया है।
 
25 फरवरी को रात के समय वो परिवार के साथ अमेरिका रवाना हो गए थे। करीब 8 हजार किमी दूरी तय करने के बाद वो भारतीय समय के अनुसारत शाम को अमेरिका पहुंचे। अमेरिका पहुंचते ही उनका बयान भी सामने आ गया। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि मैंने अभी लैंड किया है। डोनाल्ड ट्रंप बोले कि भारत महान है और ये यात्रा बेहद सफल रही। अमेरिकी राष्ट्रपति बोले कि अब सीधे व्हाइट हाउस जा रहा हूं और वहां पर कई बैठकों में हिस्सा लेना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »