20 Apr 2024, 08:39:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

3 बच्चों की मां है इवांका ट्रंप - ये बात जा रह जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 12:36PM | Updated Date: Feb 27 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा पर आए थे। भारत दौरे पर ट्रंप के साथ आई उनकी बेटी इवांका ट्रंप काफी चर्चा में रही। डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप दिखने में काफी खूबसूरत है। डोनाल्ड ट्रंप की बेटी का नाम बचपन में इवांका नहीं था। उनका नाम बचपन में इवाना था, जो कि उनकी मां के नाम पर रखा गया था। बाद में उनका नाम इवांका ट्रंप हो गया।
 
इवांका डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना से हुई हैं और उनकी दूसरी संतान हैं। इवांका का जन्म 30 अक्टूबर 1981 में न्यूयॉर्क में हुआ है। बता दें इवांका ट्रंप शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। जिस वजह से डोनाल्ड ट्रंप काफी नाराज भी हो गए थे। दरअसल इवांका के पति जेरेड कुशनर यहूदी हैं। इसीलिए इवांका धर्म परिवर्तन करके यहूदी धर्म अपना लिया था।
 
इवांका ट्रंप का जन्म 30 अक्टूबर 1981 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। इवांका और जेरेड की मुलाकात एक फंक्शन के दौरान साल 2005 में पहली बार हुई थी। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला किया और साल 2009 में शादी कर ली। अब दोनों के 3 बच्चे भी हैं। इवांका ट्रंप की शुरुआती शिक्षा मैनहट्टन के चैपिन स्कूल से हुईं थी। स्कूल के बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया और एक मॉडलिंग स्कूल में दाखिला ले लिया। इसके बाद इवाकां ने कुछ रियलिटी शोज को जज किया और कुछ टीवी ड्रामा सीरीज में भी देखी गईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »