25 Apr 2024, 11:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में मोटरसाइकिल बम विस्फोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 7:23PM | Updated Date: Feb 26 2020 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक मोटरसाइकिल बम विस्फोट हुआ। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजे शहर के पश्चिमी इलाके में फैज मोहम्मद कातिब रोड पर हुआ जो जनरल अटॉर्नी कार्यालय के पास हुआ। काबुल पुलिस ने घटना की पुष्टि की है लेकिन विस्फोट की प्रकृति अथवा हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस बीच एक चश्मदीद ने बताया कि विस्फोट में दो लोग घायल हुए हैं। मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »