25 Apr 2024, 11:33:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्री मुबारक का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:52AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्री मुबारक का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यहां निधन हो गया। मुबारक 91 वर्ष के थे। वह सबसे लंबे समय तक मिस्र के शासक रहे। लगभग 30  वर्ष तक मिस्र की सत्ता संभालने वाले श्री मुबारक को 2011 में हुए 18 दिन  तक चले व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी। उन्हें  पद से हटने के बाद अप्रैल 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या के मामले में  गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उनकी सजा माफ कर दी गयी और मार्च 2017  में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »