29 Mar 2024, 20:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में कोरोना वायरस के नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 7:56PM | Updated Date: Feb 25 2020 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के किरकुक शहर में जानलेवा कोराना वायरस के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है।  इसे मिलाकर अब इन मामलों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये चारों मामले एक इराकी परिवार के हैं जो अभी हाल ही में ईरान से लौटा था। अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए इन लोगों को अलग कड़ी निगरानी में रखा गया था और इसके बाद किए गए परीक्षणों में इनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

देश में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री जाफर अल्लावी ने  एक बैठक बुलाई है और हर प्रांत में एक आपातकालीन टीम बनाने का फैसला किया है जो स्वास्थ्य उपायों के क्रियान्वयन पर नजर रखेगी। नजफ क्षेत्र में लोगों के एक साथ एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है और प्रांत के सभी स्कूलों तथा विश्वविद्यालयों में सभी कक्षाओं को निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा नजफ क्षेत्र में आने जाने  पर भी रोक लगा दी गई है।   इराक में कोरोना वायरस का पहला मामला नजफ क्षेत्र में आया था और इसी वजह से लोगों को यहां की यात्रा करने संबंधी परामर्श जारी किया गया है। इससे पहले इराक ने 20 फरवरी को ईरान जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर  दिया था और ईरान सीमा पार कर सीधे वहां  जाने वाले लोगों को वीजा देने पर रोक लगा दी थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »