29 Mar 2024, 15:06:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों में वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 10:14AM | Updated Date: Feb 24 2020 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन जानलेवा कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि स्थानीय वाणिज्य विभागों को हुबेई प्रांत और वुहान शहर में रोजमर्रा की जरूरतों के सामान उपब्लध कराने के लिए आपूर्ति नेटवर्क को और प्रभावी बनाना चाहिए। परिपत्र में कहा गया कि सब्जियों, मीट, अंडे ,दुग्ध उत्पाद, आटा, तेल समेत अन्य खानपान की वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किये जाने चाहिए। इसमें खरीदारी के नए उपायों पर भी जोर दिया गया है ताकि कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों बिना आपसी संपर्क के भी वस्तुओं की खरीदारी संभव हो सके। 

इसके अलावा बीजिंग, शंघाई,ग्वांगडोंग, हेनन, हुनान, अन्हुई तथा जिआंग्क्सी प्रांतों में भी वस्तुओं की त्वरित आपूर्ति के लिए स्थानीय अधिकारियों को प्रयास करने चाहिए। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में गत वर्ष दिसंबर के अंत में सामने आया था और अब यह देश के 31 प्रांतों में फैल चुका है। चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 2,592 हो गयी है जबकि अब तक कुल 77,150 लोगों में इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस भारत सहित दुनिया के 26 से अधिक देशों में फैल चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »