28 Mar 2024, 23:27:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इटली में दो दिनों में कोरोना वायरस के 62 मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 10:28AM | Updated Date: Feb 23 2020 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटली। इटली में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यहां पिछले दो दिनों में इस घातक विषाणु के 62 मामले सामने आये हैं और अब तक 66 लोगों में इस संक्रमण के पाये जाने की पुष्टि हुई है। लोम्बार्डी प्रांत के अधिकारियों ने कहा, ‘‘मिलान में कोरोना वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही लोम्बार्डी में कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों की संख्या 47 हो गई है।’’ इटली के दो उत्तरी प्रांतों में शनिवार को कई लोगों में इस संक्रमण के पाये जाने की पुष्टि हुई। इस घातक विषाणु के कारण इटली में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »