26 Apr 2024, 02:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में खदान में चट्टान खिसकने से आठ मरे, 15 फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 2:13AM | Updated Date: Feb 23 2020 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बुनेर जिले के उत्तर-पश्चिम खैबर पखतून्ख्वा प्रांत में शनिवार को संगमरमर की खदान में चट्टान खिसने से उसमें दबकर आठ लोगों की मौत हो गयी और कम से कम अन्य 15 फंस गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बुनेर जिले के एक पुलिस अधिकारी ने स्थानीय मीडिया में बताया कि खदान से कम से कम 30 खनिक संगमरमर का पत्थर निकाले में व्यस्त थे तभी चट्टान खिसकने की घटना घटी और खदान में खनिक दब गये। खदान से अभी तक आठ शव को बाहर निकाल लिया गया है और मलबे से छह घायल खनिक भी मिले हैं।
 
उन्होंने बताया कि चट्टान के मलबे में अभी भी कम से कम 15 अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मजदूरों को खदान से सुरक्षित बाहर निकालने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बचाव दलों के साथ पुलिस तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गयी। स्थानीय निवासी भी बचाव दलों को प्रशासन की मदद में लगे हुए हैं ताकि मलबे में दबे लोगों को या फिर शवों को बाहर निकाला जा सके। स्थनीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल के पास छह ट्रक खड़े हुए थे। ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »