20 Apr 2024, 12:13:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में 24 घंटों में 25 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 2:12AM | Updated Date: Feb 23 2020 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने और तुर्की ने सीरिया में 24 घंटे के दौरान 25 तथा तुर्की ने 14 बार संघर्ष विराम के मामले दर्ज किये हैं। मंत्रालय ने नियमित बुलेटन में कहा, पिछले 24 घंटे के दौरान रूस और तुर्की के निगरानी आयोग ने लताकिया में 6, इदलिब में 11, हमा में तीन, अलेप्पो में पांच संघर्ष विराम के मामले दर्ज किये हैं।  तुर्की की ओर से इदलिब में 13, अलेप्पो में एक संघर्ष विराम का मामला दर्ज किया गया है।’’ रूस, तुर्की और ईरान युद्धग्रस्त सीरिया में संघर्ष विराम के गारंटर हैं। इसके अलावा, रूस नियमित रूप से सीरिया में मानवीय सहायता अभियानों को अंजाम देता है तथा शरणार्थियों को दमिश्क में वापसी के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने में मदद करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »