18 Apr 2024, 13:56:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने सीरिया के इडलिब में जारी हिंसा को रोकने की अपील की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 11:21AM | Updated Date: Feb 22 2020 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सीरिया के इडलिब प्रांत में जारी हिंसा को तत्काल समाप्त करने की अपील की है। गुटेरे ने शुक्रवार को कहा कि इडलिब में जारी हिंसा के अप्रत्यासित परिणाम हो सकते हैं, इसलिए इस लड़ाई को तत्काल रोक देना चाहिए। उन्होंने कहा, ’’हम अप्रत्यासित परिणामों के साथ लगातार एक और गंभीर टकराव की जोखिम का सामना करते हैं।
 
हिंसा और पीड़ा के दुष्चक्र को तोड़ना जरूरी है। लंबे समय से पीड़ा झेल रहे सीरिया के लोगों के लिए मानव निर्मित यह दु:स्वप्न समाप्त होना चाहिए। इसे अब रोकना होगा।’’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दान दाताओं से हाल ही में हिंसा के कारण विस्थापित हुए सीरिया के लगभग नौ लाख लोगों (इसमें अधिकांश महिलाएं तथा बच्चे शामिल हैं) की मदद के लिए 50 करोड़ डॉलर अतिरिक्त राशि मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीरिया के पूर्वोत्तर राज्य के लगभग 20.80 लाख लोगों को मानवीय सहायता मुहैया कराये जाने की जरूरत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »