20 Apr 2024, 16:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको में भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 10:56AM | Updated Date: Feb 22 2020 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको। उत्तरी मैक्सिको के डुरांगो में एक वैन के एक ट्रैक्टर ट्रेलर से टकराने के कारण दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा पुबेलो नुइवो नगर निगम इलाके के सैन मिगुल डि क्रूस और कोयोटस के गांवों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को सात बजकर 15 मिनट पर हुआ। घायलों को डुरांगो की राजधानी इल साल्टो शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »