20 Apr 2024, 13:52:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में अल-शबाब के 15 आतंकवादी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 12:35AM | Updated Date: Feb 22 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया के लोअर जुबा क्षेत्र में सोमाली नेशनल आर्मी  के एक अभियान में अल-शबाब के 15 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य घायल हुए हैं। एसएनए यूनिट 43 के कमांडर मोहम्मद हसन बादल ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को जमामे शहर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और सहयोगी बलों के संयुक्त अभियान में अल-शबाब के 15 आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने कहा, हमने दो दिनों तक लगातार अभियान चलाया और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को बानगेनी शहर से बाहर कर दिया। अब हम जमामे शहर के बाहरी क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। हसन बादल ने बताया कि सेना ने अभियान के दौरान 15 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य  घायल हुए हैं। इससे पहले बुधवार को सेना की कार्रवाई में  दक्षिणी निचले शाहबाले क्षेत्र के कोरीओले शहर में अल-शबाब के पांच आतंकवादी मारे गए थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »