23 Apr 2024, 20:16:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के जेल में कोविड-19 के 207 मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:36PM | Updated Date: Feb 21 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनान। चीन के पूर्वी इलाके के एक जेल के 207 कैदियों के नये कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शानडोंग की प्रांतीय सरकार ने शुक्रवार की सुबह संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने जिनिंग शहर के रेनचेंग जेल में सभी प्रासंगिक लोगों का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट कराया जिसमें 207 मामलों की पुष्टि हुई है। वर्तमान समय में पुष्टि किए गए सभी रोगियों को अलग करके रखा गया है और उनका उपचार किया जा रहा है।  

कफ की समस्या होने पर 12 फरवरी को एक जेल अधिकारी को अलग करके रखा गया। न्यूक्लिक टेस्ट के बाद अधिकारी के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। क्षेत्रीय सरकार ने तुरंत ही सचेत होते हुए जेल में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की स्वास्थ्य जांच एवं निगरानी शुरू करायी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »