20 Apr 2024, 00:31:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुलेन से संबंध के आरोप में तुर्की ने 36 संदिग्धों को गिरफ्तार किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:35PM | Updated Date: Feb 20 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। तुर्की पुलिस ने अमेरिका मे स्थित इस्लामिक धर्मगुरु फेथुल्लाह गुलेन से संबंध रखने के आरोप में 36 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गुलेन पर 2016 में तख्ता पलट करने का आरोप है। तुर्की मीडिया ने इसकी जानकारी दी। स्थानीय न्यूज एजेंसी के अनुसार तुर्की पुलिस ने बुधवार को 26 प्रांत में छापे मारे। पुलिस अब भी बाकी के संदिग्धों की तलाश कर रही है।
 
तुर्की ने गुलेन और उनके अनुयायियों पर 2016 के तख्तापलट के प्रयास का आरोप लगाया है जिसमें 251 लोग मारे गए और लगभग 2,200 लोग घायल हुए। विफल तख्तापलट के बाद से 50,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें  सैन्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और शिक्षक शामिल हैं। गुलेन के साथ संबंध रखने के आरोप में हजारों नागरिकों पर कार्रवाई की गयी है। मौलवी ने हालांकि सभी आरोपों का खंडन किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »