28 Mar 2024, 21:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 30 मामलों की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 9:56AM | Updated Date: Feb 17 2020 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के अब तक 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। केसीडीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के 30वें मामले की पुष्टि एक कोरियाई महिला में हुई है जो 29वें संक्रमित व्यक्ति की पत्नी है। संक्रमित महिला को अलग अस्पताल में रखकर उसका इलाज किया जा रहा है।’’ केसीडीसी ने रविवार को एक रिपोर्ट में देश में कोरोना वायरस से 29 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

केसीडीसी के अनुसार, दक्षिण कोरिया के अस्पतालों से नौ मरीजों को पहले ही छुट्टी दी जा चुकी है। इस प्रकार, 21 लोगों का अभी इलाज चल रहा है और 408 की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का पहला मामला दिसंबर में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में पाया गया था और तब से यह 25 से अधिक देशों में फैल चुका है। चीन में इस वायरस से 1770 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 70548 लोग संक्रमित हुए हैं। चीन के बाहर रूस में दो मामलों सहित, 500 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »