मॉस्कों। रूस के उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग सलगाय ने शनिवार रात को पुष्टि करते हुए कहा है कि महामारी का रूप अख्तियार रहे कोरोना वायरस का रूस में कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
सलगाय ने कहा, ‘‘शनिवार रात नौ बजे तक किसी भी प्रयोग शाला में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुयी है।’’ इससे पहले आपदा सेवा के प्रतिनिधि ने बताया था कि मॉस्कों में रह रहे सात चीनी नागरिकों को इस वायरस से संक्रमित होने के संदेह के बाद एक अस्पताल में ले जाया गया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से चीन में अभी तक 41 लोगों की मौत हो गयी और एक हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित है। इस वायरस के मामले कई देशों में भी सामने आये है।