20 Apr 2024, 17:09:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संसद सदस्यों पर अमेरिकी प्रतिबंध अस्थिरता पैदा करेगा : वेनेजुएला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 11:11AM | Updated Date: Jan 14 2020 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराकस। वेनेजुएला ने नेशनल असेंबली के स्पीकर लुइस पारा और छह अन्य मौजूदा तथा पूर्व अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने पर अमेरिका की निंदा करते हुए कहा है कि इससे देश में व्याप्त राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ेगी। वेनेजुएला की नेशनल असेंबली ने सोमवार को बयान जारी कर कहा,‘‘वेनेजुएला, अमेरिकी सरकार के इस कदम की निंदा करता है। नेशनल असेंबली के स्पीकर  और अन्य लोगों पर प्रतिबंध लगाने से देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज प्रभावित होंगे।’’ अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रति वफादर होने पर पारा और छह अन्य मौजूदा तथा पूर्व अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।  

राष्ट्रपति ने इसी माह पारा को 2020-2021 के लिए वेनेजुएला नेशनल असेंबली का स्पीकर नियुक्त किया था।  विपक्षी सांसदों ने हालांकि पारा को स्पीकर नियुक्त करने का विरोध किया था और कहा था कि  विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो को इस पद पर बने रहना चाहिए। गौरतलब है कि जनवरी 2019 में विपक्ष के नेता ने मादुरो को सत्ता से बेदखल करने के लिए खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने गुआइदो का समर्थन किया था जबकि रूस, चीन और अन्य देश लगातार मादुरो का समर्थन कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »