28 Mar 2024, 22:04:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कांगो की स्थिति का जायजा लेने जाएंगे कार्लोस: संरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 9:29AM | Updated Date: Dec 10 2019 9:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कांगो की स्थिति का जायजा लेने के लिए कार्लोस अल्बर्टो डॉस सैंटोस क्रूज को वहां भेजने का फैसला लिया है। संरा के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांगो में नागरिको पर हमले के बाद हमने ब्राजील निवासी लेफ्टिनेंट जनरल कार्लोस अल्बर्टो डॉस सैंटोस क्रूज को वहां भेजने का फेसला लिया है। 

वह मंगलवार को कांगो रवाना होंगे।’’  उन्होंने कहा कि कार्लोस उत्तरी किवु और इतुरी प्रांतों में नागरिकों की रक्षा करने और सशस्त्र समूहों को बेअसर करने की संभावनाओं का आंकलन करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्लोस जनवरी के शुरू में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान विभाग के प्रमुख जीन-पियरे लैक्रोइक्स को एक आंतरिक रिपोर्ट देंगे। उल्लेखनीय है कि कार्लोस कांगो में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन के पूर्व प्रमुख हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »