29 Mar 2024, 00:41:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 25 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 2:51PM | Updated Date: Dec 9 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैदान शर। अफगानिस्तान के पूर्वी वारदक प्रांत में सेना के एक अभियान के दौरान कम से कम 25 आतंकवादी मारे गए हैं।   गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वारदक प्रांत में सेना की ओर से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए चलाए गये एक अभियान में कम से कम 25 आतंकवादी मारे गये है। श्री रहीमी ने कहा आतंकवादी का मुख्य उद्देश्य उप गृह मंत्री जनरल खोसल सादत के देखरेख में आतंकवादियों का आधार इस क्षेत्र में खत्म हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवादियों का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता यह अभियान जारी रहेगा। रहीमी ने इस अभियान में सुरक्षाकर्मी के हताहत होने के बारे में कुछ नहीं बताया है। गौरतलब है कि राजधानी काबुल से 35 किलोमीटर दूर वारदक प्रांत के मैदान शर के तालिबानी आतंकवादी सक्रिय हैं। तालिबान ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »