20 Apr 2024, 07:19:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हॉलैंड : हेग में चाकू से हमले में तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 11:13AM | Updated Date: Nov 30 2019 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

द हेग। हॉलैंड के द हेग में शुक्रवार की देर रात चाकू के हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि हमलावर की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होगी। यह हमला ग्रोटमार्केटस्ट्राट में घटित हुआ। पुलिस ने कहा कि ब्लैक फ्राईडे होने के कारण मार्केट में काफी भीड़ थी। हमले के बाद पुलिस ने इलाके को बंद कर दिया है।
 
पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे की वजह का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि यह जटिल मामला है और हमें सावधान रहना होगा। पुलिस ने कहा, ‘‘इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। हम जानते हैं कि लोगों के मन में काफी सवाल हैं लेकिन जल्द ही इस बारे ज्यादा जानकारी हासिल कर आपको इससे अवगत कराया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »