29 Mar 2024, 20:14:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका के बयान पर खेद जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 3:18AM | Updated Date: Nov 20 2019 3:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को अमेरिका के फिलिस्तीनी क्षेत्र पर कब्जा वाली इजरायली बस्तियों को अब अवैध नहीं माना जाएगा के बयान पर खेद व्यक्त किया है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक सवाल के जवाब में कहा,‘‘हम अमेरिका के निर्णय और घोषणा पर खेद व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि महासचिव अमेरिका द्वारा सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव की उपेक्षा को लेकर चिंतित है।’’
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश मंत्री माईक पोम्पियों ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका अब वेस्ट बैंक में इजरायल की बस्तियों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के तौर पर नहीं देखता। उन्होंने कहा कि वेस्ट बैंक के कारण ही इजरायल और फिलीस्तीन के बीच विवाद है। बार-बार इन बस्तियों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कहने का कोई फायदा नहीं हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »