19 Apr 2024, 23:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान 23 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:47AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। बोलीविया में राजनीतिक संकट शुरू होने के बाद से विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 23 लोगों की मौत हो गयी है और 700 से अधिक घायल हैं। अमेरिकी राज्यों के संगठन से जुड़े इंटर-अमेरिकन कमिशन ऑन ‘राइट्स ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘शनिवार से पुलिस और सशस्त्र बलों के दमन के परिणामस्वरूप नौ लोगों की मौत हो गई है और 122 घायल हो गये। संस्थागत एवं राजनीतिक संकट की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर, कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है और 715 अन्य घायल हुए हैं।’’ 

गौरतलब है कि बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने  अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह गत शनिवार से मैक्सिको में शरण लिए हुए हैं। मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बाद 20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था। इसके बाद विपक्षी सांसद जीनीन एनेज ने संसद के विशष सत्र में खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया, जिसका मोरालेस की सोशलिस्ट पार्टी ने बहिष्कार किया था। बोलीविया के शीर्ष न्यायालय ने एनेज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दे दी है। एनेज ने एक संक्रमणकालीन कैबिनेट का गठन किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »