20 Apr 2024, 04:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के विजय दिवस परेड में शामिल हो सकता हूं : ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 1:41PM | Updated Date: Nov 9 2019 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले वर्ष रूस में होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ उस दौरान राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार चल रहा होगा लेकिन मैं इसके बारे में जरूर सोचू्ंगा।’’  ट्रंप ने दरअसल राष्ट्रपति बनने के बाद से अभी तक रूस का दौरा नहीं किया है।
 
उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण की सराहना करते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘यह निमंत्रण चुनाव प्रचार के बीच है तो मैं इस बारे में जरूर सोचूंगा और अगर मैं जा सकता हूं तो मैं जाना पसंद करूंगा।’’गौरतलब है कि क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने जून में पुतिन की तरफ से ट्रम्प को अगले वर्ष मई में मॉस्को में होने वाले विजय दिवस स्मारक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »