16 Apr 2024, 13:10:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के कराची में लक्षित हमलों में 18 लोग मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:34AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में अपराध की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है और केवल सितंबर में लक्षित हमलों तथा हथियारबंद डकैती के दौरान कुल 18 लोग मारे गये। नागरिक-पुलिस संपर्क समिति ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। पंद्रह लाख से अधिक की आबादी वाले बंदरगाह शहर कराची में आपराधिक गतिविधियों में खतरनाक तरीके से हो रहे इजाफे के बीच उसी माह में फिरौती के लिए अपहरण की एक और रंगदारी के तीन मामले भी दर्ज किये गये।       

सीपीएलसी के मुताबिक देश के दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी कराची के विभिन्न हिस्सों में इस दौरान हथियार बंद लोगों ने आम लोगों से 1737 मोबाइल फोन, 26 वाहन और 147 मोटरसाइकिल लूट लीं। प्रांतीय गृह विभाग ने महानगरों में शांति एवं सुरक्षा बनाये रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल रेंजर्स की पुलिस शक्ति 90 दिनों के लिए और बढ़ा दी तथा उन्हें अपराधियों तथा आतंकवादी संदिग्धों से पूछताछ एवं गिरफ्तारी की इजाजत दे दी। पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी कानून के तहत विशेष पुलिस अधिकार दिये गये हैं। अब रेंजर्स कराची समेत पूरे सिंध में अपराधियों के खिलाफ लक्षित अभियान चलाकर उनके ठिकानों पर छापेमारी और उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »