29 Mar 2024, 05:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 15 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 6:33PM | Updated Date: May 19 2019 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में सेना के हवाई हमले में 15 आतंकवादी मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति सूचना समन्वय केन्द्र (ताहिद केन्द्र) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ हेलमंद प्रांत के मुसा कुआला और सानगेन, नाद अली  जिले में किये गये हवाई हमलों में कम से कम 15 तालिबानी आतंकवादी मारे जा चुके हैं।’’
 
अभी तक यह साफ नहीं  हो पाया है कि ये हवाई हमले अफगानी वायु सेना या नाटो नीत गठबंधन की सेनाओं ने किए थे। इस प्रांत में अफीम की खेती बहुत जोरों से होती है और यह तालिबान का गढ़ माना जाता है। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »