29 Mar 2024, 20:33:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सुहागरात में पति को क्यों पिलाया जाता है हल्दी वाला दूध, जानिए कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:13AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमारे जीवन में सुख-दुःख बाँटने के लिए एक जीवन साथी की जरूरत होती है। हिंदू धर्म में विवाह दो आत्माओं का मिलन माना गया है। भारतीय संस्कृति में विवाह परंपरा को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। भारतीय समाज में शादी एक बहुत ही पवित्र बंधन माना जाता है और इससे जुड़ी जो रस्‍में है उनका भी बड़ी ही गंभीरता से पालन किया जाता है।

क्यों पिलाया जाता है दूध का गिलास : 

हमारे यहां सुहागरात को भी शादी का एक हिस्‍सा ही मानते हैं। सुहागरात पर दुल्‍हन को एक गिलास दूध अपने पति को देना होता है। इस रस्‍म का वैज्ञानिक के साथ ही साथ धार्मिक महत्‍व भी है।

ज्‍योतिष में दूध को शुक्र और चंद्रमा दो ग्रहों का प्रतीक माना जाता है। दुल्‍हन का दूध के गिलास को ले जाने का प्रभाव इन दोनों ग्रहों पर पड़ता है जो इन्‍हें बेहतर बनाता है और ये वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाते हैं।

शुक्र पुरुषों में शुक्राणु और कामेच्‍छा का प्रतीक माना गया है और चंद्रमा मन का प्रतीक है। इन दोनों ही ग्रहों में संतुलन स्‍थापित करने के लिए इस दूध की रस्‍म को निभाया जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »