29 Mar 2024, 17:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिर्फ एक नारियल 10 सेकेंड में बता सकता है आपका भविष्य…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 10:38AM | Updated Date: May 11 2020 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने ज्योतिषों और उनके पास पिंजरे में रखे तोतों को आपका भविष्य बताते तो देखा है लेकिन एक नारियल आपका भविष्य बताए, न तो ये आपने देखा होगा और न ही सुना होगा क्योंकि आमतौर पर नारियल सिर्फ मंदिरों में फोड़ने के काम आता है लेकिन कोई कहे कि यह आपका ब्लड ग्रुप बता सकता है तो सहसा इस बात पर यकीन नहीं होता लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर में कृषि विभाग में कार्यरत बी.डी. गुहा ने नारियल से ब्लड ग्रुप पहचानने की तकनीक ईजाद की है। गुहा किसी भी व्यक्ति को बिना छुए महज 10 सेकेंड में ब्लड ग्रुप बता देते हैं।

चिकित्सा विज्ञान के अनुसार 8 ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव, ए निगेटिव, एबी पॉजीटिव, एबी निगेटिव, बी पॉजीटिव, बी निगेटिव, ओ पॉजीटिव और ओ निगेटिव होते हैं। गुहा ने कहा कि इनमें से 5 ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव, एबी पॉजीटिव, बी पॉजीटिव, ओ पॉजीटिव और ओ निगेटिव को वे नारियल से पहचान सकते हैं, बाकी तीन को लेकर अभी शोध कर रहे हैं क्योंकि इन तीनों ब्लड ग्रुप वाले लोगों की संख्या बहुत कम हैं, इसलिए इन्हें पहचानने में समय लग रहा है।

गुहा बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति के सिर से थोड़ा ऊपर हथेली में नारियल लें। थोड़ी देर में नारियल अलग दिशा में मुड़ जाता है। ए पॉजीटिव ब्लड ग्रुप होने पर नारियल 45 डिग्री की पोजिशन लेता है। एबी पॉजीटिव में 45 से 55 डिग्री, बी पॉजीटिव में 60 डिग्री, ओ पॉजीटिव में 90 और ओ नेगेटिव में 180 डिग्री की पोजीशन ले लेता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »