25 Apr 2024, 14:45:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ज्योतिष शास्त्र : हथेली पर बने ये 5 रेखा दर्शाते हैं तरक्की और सुख-समृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2020 12:06PM | Updated Date: Apr 19 2020 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर किसी के जीवन में सुख और दुख का खेल है, लेकिन कब आपका अच्छा समय आएगा और कब आपका बुरा समय ये कहना मुश्किल है, हिन्दू धर्म में हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता हैं। इसके अनुसार व्यक्ति के हाथों में बनी रेखाएं उसके जीवन को दर्शाती हैं और आने वाले समय के शुभ-अशुभ के बारे में बताती हैं। हथेली में बनी रेखाएं आपकी भाग्य और स्वभाव के बारे में बताता है। वैसे आज हम आपको हथेली के कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बेहद शुभ माने जाते हैं और व्यक्ति की तरक्की और सुख-समृद्धि की ओर इशारा करते हैं।
 
1. हथेलियों की उंगलियों की बनावट से भी व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत मिलता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी, उंगलियां कोमल और लंबी होती तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।
 
2. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत में उभार होता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही धनवान होता है और उसके मान सम्मान में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आती।
 
3.अगर भाग्य रेखा हथेली के अंतिम छोर से यानी मणिबंध से आरंभ होकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति जीवन का हर सुख प्राप्त करता है। नौकरी और व्यवसाय में हमेशा तरक्की करता है।
 
4. शनि पर्वत जोकि मध्यमा उंगली के नीचे बना होता है अगर वहां पर दो खड़ी हुई रेखाएं बनती हो तो व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती।
 
5. हथेली पर त्रिकोण का निशान होने पर व्यक्ति बहुत समृद्धिशाली होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »