23 Apr 2024, 11:52:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सोते वक्त सपने में शादी देखने का ये खास होता है मतलब...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2020 11:47AM | Updated Date: Apr 19 2020 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शादी-विवाह को पवित्र कर्म कांड माना गया है। ऐसे में हर एक अविवाहित व्यक्ति के मन में शादी का ख्याल जरूर रहता है कि उसकी शादी कब होगी। वहीं, अगर आप अपनी शादी को लेकर तैयार नहीं हैं और न ही कोई तैयारी कर रहे हैं, फिर भी अगर आप सपने में शादी होते देख रहे हैं तो यह किसी न किसी चीज़ की ओर जरूर इशारा करता है।
 
अगर आप भी सोते वक्त इस तरह के सपने देखते हैं और आपको इसका मतलब नहीं पता है तो आइए जानते हैं कि सपने में शादी देखने का मतलब क्या होता है- सपनों को हमारे वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। आमतौर पर सपने में हम जो देखते हैं, वो वास्तविक जीवन में नहीं होता है। ये हमारे लिए कभी सही तो कभी गलत होता है। इसीलिए शादी के सपने भी हमारे लिए विशेष महत्व रखते हैं।
 
अगर आप सपने में खुद की शादी होते देख रहे हैं तो इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह दर्शाता है कि आप अपने नए जीवन की सोच रहे हैं। इसमें करियर, जॉब, रिलेशनशिप आदि शामिल हो सकते हैं। अगर आप सपने में किसी ऐसे जीवनसाथी से शादी कर रहे हैं, जिन्हें आप बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब यह होता है कि आप अपने जीवन में कुछ नया करने जा रहे हैं, जिसके लिए आप किसी अनजान व्यक्ति से हाथ मिला सकते हैं।
 
अगर सपने में आप किसी और व्यक्ति की शादी में शामिल हैं तो यह दर्शाता है कि आप अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं, और इसके लिए आपने लक्ष्य निर्धारित कर लिया है, लेकिन आप लक्ष्य को हासिल करने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। अगर आप सपने में बहुत प्रसन्न हैं और किसी प्रयोजन में नाच और गा रहे हैं तो यह दर्शाता है कि आपकी शादी जल्द होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »