28 Mar 2024, 19:35:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेप में असफल रहने पर एक व्यक्ति ने तीन महिलाओं पर फेंका तेजाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 3:17PM | Updated Date: Nov 9 2018 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में पानी पीने आई महिला के साथ दुष्कर्म करने में असफल रहने पर एक गन्ना कोल्हू मालिक ने तीन महिलाओ पर तेजाब फेंक दिया जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि  गुरुवार को एक  महिला दो बच्चों के साथ लकड़ी बीनने के लिए गांव से बाहर गई थी।
 
शाम लगभग 6:00 बजे पानी पीने आनंदा पुर लक्ष्मी नारायण गांव में दीपक के कोल्हू पर  पानी पीन के लिये गयी। आरोप है कि दीपक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया उसके कपड़े भी फाड़ दिये। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर परिवार की दो  महिलाएं बचाने पहुंची तो दीपक ने उन पर कढ़ाई में भरा तेजाब फेंक दिया। तीनों महिलाओं तेजाब से गंभीर रूप से झुलस गई। उन्होने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »