25 Apr 2024, 17:24:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

योग्य अभ्यर्थी के बावजूद भर्तियां क्यों नहीं,जवाब दे सरकार: वरूण गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2021 2:10PM | Updated Date: Dec 5 2021 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमले तेज करते जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद वरूण गांधी ने लखनऊ में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुये कहा कि रिक्तियों होने के बावजूद योग्य अभ्यर्थियों की भर्तियां क्यो नहीं की जा रही हैं।

वरूण ने रविवार को लखनऊ में शनिवार रात युवाओं पर लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुये ट्वीट किया“ ये बच्चे भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस पर भी इनके ऊपर ये बर्बर लाठीचार्ज।”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »