25 Apr 2024, 09:26:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गरीब,दलित,वंचितों की योगी सरकार में कोई सुनवाई नहीं: प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2021 3:53PM | Updated Date: Nov 27 2021 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को प्रयागराज में सोरांव विधानसभा के फुलवरिया गोहरी मोहनगंज गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी के परिवार से मिलकर पीड़ा साझा की और परिवार को ढांढस बंधाया।
 
बुधवार और गुरूवार की रात फूलचंद पासी समेत परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार ने प्रियंका को बताया कि पड़ोस के सामन्ती गुण्डों ने हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो एफआईआर कराने के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलन्द होते गये। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने गुण्डों को संरक्षण दिया और खुलकर गुण्डों का साथ दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »