28 Mar 2024, 18:12:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा का सफाया कर सरकार बनायेंगे: अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2021 5:38PM | Updated Date: Oct 28 2021 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटाप वितरित किये और कहा कि उनका गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया कर सरकार बनायेगा।
 
आजमगढ़ में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अखिलेश लैपटॉप वितरण समारोह के दौरान चुनावी मूड में दिखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। भाजपा के संकल्प पत्र झूठे साबित हुए हैं। साढ़े चार साल से अधिक समय बीत गया लेकिन सरकार अपने सभी वादों को पूरा नहीं कर पाई। किसान परेशान है नौजवान बेरोजगार है ,महंगाई चरम पर है। ऐसे में उनका गठबंधन बहुत कामयाब होगा ,और प्रदेश में भाजपा सरकार का सफाया कर देगा ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »