25 Apr 2024, 06:41:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गांधी परिवार के बाहर की महिला हो कांग्रेस अध्यक्ष : दिनेश प्रताप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2021 5:30PM | Updated Date: Oct 20 2021 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायबरेली। रायबरेली की राजनीति में गांधी परिवार पर निशाना साधने का काम करने वाले विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का तर्क तक खोखला समझा जायेगा जब तक कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गांधी परिवार से बाहर की महिला को नहीं बनाती।की प्रेस कांफ्रेंस का जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं को 40% आरक्षण की बात गांधी परिवार की खोखली है।
        
सिंह ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि प्रियंका गांधी चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को हिस्सेदारी की बात कर रही हैं और खुद उनकी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा गांधी परिवार का बनता है। उन्होने चेतावनी देने के लहजे में कहा कि अगर महिलाओं को हिस्सेदारी देना चाहती हैं तो कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी महिला को बनाएं और वह भी गांधी परिवार के बाहर की हो।
      
उन्होने गांधी परिवार को निशाने में रखते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में रायबरेली में एक भी कांग्रेस की सीट ना निकलने का दावा किया है। एमएलसी ने सोनिया गांधी के द्वारा चुनाव जीते जाने पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सहयोग की देन है कि सोनिया गांधी इस बार सांसद हैं।
      
एमएलसी ने किसान आंदोलन पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा किसानों की जमीन हड़प रहे हैं और प्रियंका किसानों के नाम पर घड़यिाली आंसू बहा रही हैं। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में चुनाव पास आने के साथ एक दूसरे को पर राजनीतिक हमले भी तेज होते जा रहे हैं। अब इस बार चुनाव रोचक होगा क्योंकि कांग्रेस के टिकट पर एमएलसी बने दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाई विधायक राकेश सिंह कांग्रेस को चुनौती देने के लिए सामने हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »