20 Apr 2024, 11:58:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM योगी का किसानों को तोहफा, गन्ना समर्थन मूल्य में की इतनें रुपये की बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2021 4:57PM | Updated Date: Sep 26 2021 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। CM योगी ने UP के किसानों को दो बड़े तोहफे दिए हैं। लखनऊ के डिफेंन्स एक्सपो ग्राउंड वृंदावन क्षेत्र में CM योगी BJP के किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि थे। CM योगी ने इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र के साथ ही UP सरकार सदैव से ही किसान व गरीब की हितैषी रही है। सभी योजनाएं किसानों के हित को ध्यान में रखकर तैयार भी की जाती हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज से हमने गन्ना का मूल्य भी बढ़ाने का फैसला किया है। अब जो गन्ना 325 रुपया प्रति क्विंटल खरीदा जाता है, वह 350 रुपया में खरीदा जाएगा। इसी तरह 315 वाले की कीमत 340 और 305 वाले की 330 रुपया मिलेगी। CM योगी ने किसानों के बिजली के बकाए बिल पर ब्याज भी माफ करने की घोषणा की।

CM योगी ने कहा कि अब गन्ना किसानों को 325 की जगह 350 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। अगेती गन्ने का मूल्य 325 से 350 प्रति क्विंटल किया गया है। सामान्य का 315 से 340 तथा अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने का मूल्य 305 से 330 किया गया है। इससे गन्ना किसानों को तकरीबन आठ फीसद का फायदा होगा। गन्ना मूल्य में वृद्धि से गन्ना किसानों की आय में आठ फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी। इससे प्रदेश के 45 लाख किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी।   CM योगी ने कहा कि हमने अपनी सरकार के कार्यकाल में किसी भी मिल को बेचने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि बसपा और समाजवादी सरकार पार्टी की सरकार के कार्यकाल में 21 चीनी मिलें बंद हुई थीं। इन लोगों ने सरकारी चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर बेच दिया था। 250-300 करोड़ रुपए की चीनी मिलों को 25-30 करोड़ रुपए में बेचने का काम हुआ था। हम तो सब को संभालने के प्रयास में लगे हैं। UP में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के हर हमले का माकूल जवाब देने की तैयारी में है। किसानों के मुद्दे पर विपक्षी दल BJP  के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, BJP भी जिला तथा मंडल के बाद अब प्रदेश स्तर का किसान सम्मेलन कर रही है। 
 
प्रदेश में कृषि कानून विरोधी आंदोलन को समर्थन देकर विपक्ष ने सत्ताधारी दल के खिलाफ माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया है। इसके जवाब में BJP सरकार लगातार दावा कर रही है कि सरकार की नीतियों से किसानों की स्थिति सुधरी है और वह सरकार के साथ हैं। यही संदेश देने के लिए रविवार को राजधानी में बड़ा मंच सजाया गया है। BJP किसान मोर्चा ने इस समागम में हर विधानसभा क्षेत्र से किसान बुलाए हैं। उनके प्रतिनिधि CM योगी का सम्मान भी करेंगे। इस आयोजन में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से किसानों को बुलाया गया है। BJP उत्तर प्रदेश का लक्ष्य कुल करीब 20,000 किसानों को आमंत्रित करने का है। सरकार की नीतियों से संतुष्ट किसानों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री का सम्मान भी करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को बैठक भी हुई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »