18 Apr 2024, 15:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने विपक्षीयों को लिया आड़े हाथ, इन सभी ने किया UP की जनता के साथ अन्‍याय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 5:41PM | Updated Date: Aug 5 2021 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को UP में PM गरीब कल्याण महोत्सव का शुभारंभ किया। PM ने कार्यक्रम के दौरान वाराणसी, कुशीनगर, झांसी, सुल्तानपुर, सहारनपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के एक-एक लाभाॢथयों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में इस कार्यक्रम से जुड़े। PM ने लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद के बाद राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीते दशकों में उत्तर प्रदेश को हमेशा राजनीति के चश्मे से देखा गया। दिल्ली के सिंहासन का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसका सपना देखने वाले तो बहुत से लोग आए और गए लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा की उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रिम भूमिका निभा सकता है। किसी ने वंशवाद, किसी ने परिवार के लिए और किसी ने अपने राजनीतिक स्वार्थवश यूपी को इस्तेमाल किया। अपने स्वार्थ में डूबे इन लोगों ने उत्तर प्रदेश को आॢथक समृद्धि से जोड़ा ही नहीं बल्कि खुद को समृद्ध किया। अब UP ऐसे लोगों के कुचक्र से बाहर निकल आया है। UP भारत के ग्रोथ इंजन का पावर हाउस बन सकता है, यह विश्वास हाल के वर्षों में बना है।
 
PMनरेंद्र मोदी ने 05 अगस्त की तारीख के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि दो वर्ष पहले इसी तारीख को संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार और सुविधाओं में भागीदार बनाया गया था। बीते वर्ष इसी तारीख को कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों वर्ष बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की ओर कदम बढ़ाया था। आज ओलंपिक में हमारे युवाओं ने देश को बड़ा तोहफा दिया है। आज ही उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरण के लिए यह पुण्य आयोजन हो रहा है। ऐसे समय में जब देश के युवा भारत के लिए नई सिद्धियां प्राप्त कर रहे हैं और गोल पर गोल दाग रहे हैं, वही हमारे देश में कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ में सेल्फ गोल करने में लगे हैं। देश कैसे बदल रहा है, क्या हासिल कर रहा है, इससे इन लोगों को कोई सरोकार नहीं है। वह देश की भावना को आहत करने में जुटे हैं, संसद की कार्यवाही में बाधा डालकर जन भावना का निरंतर अपमान कर रहे हैं। जब देश का हर नागरिक कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में जी-जान से जुटा है तो यह लोग देशभक्ति के काम को रोकने की स्पर्धा में लगे हैं। देश की जनता ऐसी देश विरोधी राजनीति का बंधक नहीं बन सकती। उनके मंसूबों को नाकाम कर देश हर कठिनाई से पार पाकर आगे बढ़ रहा है। जो अपने पद के लिए परेशान हैं, वे भारत को रोक नहीं सकते। नया भारत पद नहीं, पदक जीतकर दुनिया पर छा रहा है।
 
PM मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की कठिन परिस्थितियों में भी देश ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। कोरोना टीकाकरण के मामले में भारत 50 करोड़ टीके लगाने की दहलीज पर खड़ा है। जुलाई में जीएसटी संग्रह 1.16 लाख करोड़ रुपये हुआ है जो बताता है कि अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है। आजादी के बाद पहली बार किसी एक महीने में ढाई लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का निर्यात हुआ है। कृषि निर्यात में भारत पहली बार दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल हुआ है। देश का पहला मेक इन इंडिया विमान वाहक पोत विक्रांत समुद्र में अपना ट्रायल शुरू कर चुका है। हर चुनौती को चुनौती देते हुए लद्दाख में सबसे ऊंची मोटरेबल रोड का निर्माण हुआ है। डिजिटल इंडिया को नई ऊंचाइयां देने वाला ई रुपी लांच किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और यहां के लोगों ने देश के सामर्थ्य को आगे बढ़ाने में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। UP में एक्सप्रेसवे, रेलवे फ्रेट कॉरिडोर और डिफेंस कॉरिडोर परियोजनाएं जिस गति से आगे बढ़ रही हैं, यह उसका जीता जागता प्रमाण है।
 
PM नरेंद्र मोदी ने CM योगी आदित्यनाथ को कर्म योगी बताते हुए कहा कि योगी के नेतृत्व में UP तेजी से बदल रहा है विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में दो बड़े फैसले किए हैं जिनका लाभ उत्तर प्रदेश बड़े पैमाने पर उठा सकता है। इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा को हिंदी सहित अनेक भारतीय भाषाओं में शुरू करने के फैसले से प्रदेश के गांव और गरीब परिवारों के बच्चे भी अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगे। मेडिकल शिक्षा में पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण के साथ सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों के लिए 10 फीसद आरक्षण को इसी सत्र से लागू कराने का फैसला किया है। इससे चिकित्सा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में टैलेंट आकर्षित होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »