28 Mar 2024, 22:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

UP: अखिलेश को है 400 सीटें जीतने की उम्मीद, जानें- इस दावे के पीछे की बड़ी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 2:33PM | Updated Date: Aug 5 2021 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता की सत्तारूढ़ BJP से नाराजगी को देखकर लगता है कि सपा राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीत लेगी। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी साइकिल यात्रा शुरू करने से पहले प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दावा किया, "सरकार हर मुद्दे पर नाकाम है। अभी तक तो हम 350 बोलते थे, लेकिन जिस तरह की नाराजगी जनता के बीच में है, हो सकता है हम 400 सीटें जीत जाएं। आज तो स्थिति ऐसी है कि BJP के पास प्रत्याशी कम पड़ जाएंगे, प्रत्याशी टिकट ही नहीं मांगेंगे। अखिलेश ने कहा कि पिछले रविवार को मिर्जापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली में कहा था कि UP की BJP सरकार ने वर्ष 2017 में जारी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र का हर वादा पूरा कर दिया है। मगर सच्चाई यह है कि BJP ने अभी तक अपना घोषणापत्र खोलकर देखा भी नहीं है।
 
सपा चीफ अखिलेश यादव ने UP को कुपोषण के मामले में, गंगा में शव बहाने, लाशों पर से कफन उतारने, कोविड-19 महामारी के दौरान दवाओं की कालाबाजारी करने, पंचायत चुनाव में ड्यूटी कराकर शिक्षकों की बलि देने, बेगुनाह लोगों को जेल में डालने, विशेष धर्म और जाति के लोगों पर अत्याचार करने, बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाकर अपनी नाकामी छिपाने और हिरासत में मौत के मामले में नंबर एक राज्य करार देते हुए इसके लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
 
सपा अध्यक्ष ने BJP पर राजनीति को जनसेवा नहीं, बल्कि कारोबार का जरिया बनाने का आरोप लगाते हुए कहा "BJP के लोग 'मेनिफेस्टो' नहीं बल्कि 'मनीफेस्टो' बनाते हैं। इनके लिए राजनीति एक बिजनेस है। BJP का धोखा जनता ने देख लिया है। BJP की कोई काम करने की संस्कृति नहीं है अगर रही होती तो शायद कुछ काम भी किए होते।" UP के पूर्व CM ने राज्य की CM योगी आदित्यनाथ सरकार पर कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने में पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी सरकार और प्रशासन ने जनता को धोखा दिया और बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »