25 Apr 2024, 19:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बदायूं में ऑनर किलिंग, प्रेम-प्रसंग के चलते पुत्री की गोली मार कर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 4:44PM | Updated Date: Jul 26 2021 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गोली मार कर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिल्सी इलाके में एक सत्रह वर्षीय किशोरी की उसके पिता ने गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या की वजह किशोरी  गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी । इसी बात को लेकर उसका पिता से विवाद हुआ और गुस्से में आकर पिता ने आज तड़के करीब चार बजे बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »