20 Apr 2024, 19:52:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अखिलेश यादव ने कहा- UP में कोरोना संक्रमण के आंकड़े विचलित करने वाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2021 8:44PM | Updated Date: May 9 2021 8:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दैनिक आंकड़े बुरी तरह विचलित करने वाले हैं और पूरी दुनिया में महामारी के फैलाव पर चिंता जताई जा रही है। इसकी तीसरी लहर के और ज्यादा घातक होने की चेतावनी मिल रही हैं। लेकिन ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का यह झूठ है कि राज्य में कोरोना पर नियंत्रण पाया जा रहा है, यह बेहद जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा कि  कोरोना का प्रसार ग्रामीण इलाकों में जिस तेजी से हो रहा है उससे प्रदेश में संक्रमितों और मरीजों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। 
 
यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित महानगरों में महामारी थम नहीं रही है, इलाज, दवा, अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, आदि की घोर अव्यवस्थाओं की खबरें रोज मिल रही हैं और लोगों की साँसें अटक रही हैं तब गांवों में दवा होगी, इसका अंदाजा लगा सकते हैं।      
उन्होंने गाँव तहसीलों में जब बुखार तक की दवा नहीं मिलती है तब ऑक्सीजन, बेड या वैक्सीन की उपलब्धता का क्या सोचना। शहरों से गांवों में पहुँच रहे श्रमिकों और अन्य लोगों की जांच नहीं हो पा रही है। प्रशासनिक मशीनरी और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह पंगु हो चुकी हैं। गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो बहुत जगह खुलते भी नहीं हैं। 
  
यादव ने कहा कि अब तो मौजूदा सरकार के कामकाज और झूठे दावों के प्रति भाजपा के विधायकों एवं सांसदों का क्षोभ तथा आक्रोश भी सामने आने लगा है। बरेली मैं अभी केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद, विधायक तक ने मुख्यमंत्री  को वास्तविकता से परिचय कराया। समीक्षा बैठक में जनता को अपने सिस्टम तले रौंद रही भाजपा सरकार की मशीनरी की पोल खुल गई है।    
 
उन्होंने कहा कि कड़वा सच तो यह है कि प्रदेश मौत के मातम में डूबा हुआ है और मुख्यमंत्री जी हवा हवाई दौरे कर रहे हैं। यही है मरती जनता और अपनों को खोते लोगों के प्रति शून्य संवेदना। उनके हवाई दौरों से सूरत-ए-हाल बदलने वाले नहीं हैं और न ही वसूली पर नियंत्रण है। चारों तरफ लूट और धांधली को खुली छूट बिना भाजपा सरकार और इनके नेताओं की मिलीभगत के बिना संभव नहीं। अमानुषिक भूल पर जनता ही अब भाजपा पर लगाम लगाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »