29 Mar 2024, 12:58:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना संक्रमित पूर्व विधायक के अधिवक्ता भाई का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2021 11:35AM | Updated Date: May 4 2021 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह के भाई अरुण प्रताप सिंह का निधन हो गया,वह कोनोना संक्रमित थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 58 वर्षीय अधिवक्ता अरुण प्रताप सिंह कोरोना संक्रमित थे और लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनका बड़ा बेटा डॉक्टर है और वह खुद अपने पिता अरुण प्रताप सिंह के इलाज की निगरानी कर रहा था। करीब एक सप्ताह पहले सिंह ऑक्सीजन पर चले गए थे । उन्हें प्लाज्मा की जरूरत थी। उच्च रक्त्तचाप और डायबिटीज के मरीज होने की वजह से उनकी रिकवरी नहीं हो सकी और कल रात इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि अरुण प्रताप सिंह तीन भाइयों में मझले भाई थे ,अरुण प्रताप सिंह की भाभी प्रेम लता ह प्रतापगढ़ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष है।
    
    
    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »