18 Apr 2024, 19:24:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संगठित अपराध का सफाया कर विकास को दी प्राथमिकता : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2021 12:35AM | Updated Date: Mar 6 2021 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने सूबे से संगठित अपराध को नेस्तानाबूद कर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। योगी ने शुक्रवार को यहां कहा कि विकास के लिए सुरक्षा अनिवार्य शर्त है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। कहीं भी कोई अपराधी समाज के सुरक्षित माहौल में बाधा डालता है तो उसको कुचलने के लिए प्रशासन को खुली छूट दी गई है। विकास के संकल्प पर निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए हमारा प्रयास है कि इसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री रामगढ़ ताल समीप स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में 76.39 करोड़ रुपये की नौ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं 54.20 करोड़ की 16 परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास की परियोजनाओं से न केवल बुनियादी सुविधाओं को नई ऊंचाईयां मिलेंगी बल्कि प्रदेश आर्थिक समृद्धि को भी प्राप्त करेगा। उन्होने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता। पिछले माह केंद्र सरकार और फिर 22 फरवरी को राज्य सरकार ने बजट पेश किया। दोनों सरकारों का बजट विकास और रोजगार पर केंद्रित है। 

पीएम नरेंद्र मोदी की समग्र विकास की परिकल्पना को मूर्त रूप देने का कार्य 2017 में उत्तर प्रदेश में आई भाजपा सरकार ने किया है। आज प्रदेश में ऐसा कोई जनपद, लोकसभा, विधानसभा, विकास खण्ड या गांव नहीं है जहां विकास की बड़ी परियोजनाओं का लाभ न मिला हो और गोरखपुर तो इसका जीता जागता उदाहरण है। योगी ने कहा कि 1990 में बंद गोरखपुर का खाद कारखाना उस साल जुलाई तक पूर्ण हो जाएगा। इससे किसानों को सही, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण खाद मिलेगी तो नौजवानों को बड़ी संख्या में रोजगार व नौकरी। 

खाद कारखाने से जब धुंआ उठेगा तो नए भारत की तस्वीर में अपना गोरखपुर चमकता हुआ दिखाई देगा। खाद कारखाने में युवाओ को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उन्मुख बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदेश में हमने चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। तेजी से हुए निवेश के चलते 35 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी मिली। एमएसएमई सेक्टर में लाखों को रोजगार मिला। पिपराइच में लगी 50 हजार कुंतल गन्ना प्रतिदिन पेराई की क्षमता वाली चीनी मिल भी रोजगार और किसानों की आय दोगुना करने की लेकर एक नए भविष्य का इशारा कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में जल्द ही प्लास्टिक पार्क स्थापित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पार्क में 100 से अधिक प्लास्टिक यूनिटस लगेंगी। इसमे 25000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। अभी हाल में ही पीएम मोदी ने टॉय फेस्टिवल का शुभारंभ किया था, प्लास्टिक पार्क खिलौना उद्योग के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर से एक भी हवाई सेवा नहीं थी, आज मुंबई, दिल्ली समेत आठ प्रमुख शहरों के लिए यहां से फ्लाइट है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने जा रही है। कुशीनगर में जापान, सिंगापुर, श्रीलंका के विमान आने की कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। ‘भगवान राम ही पुष्पक विमान से आए थे, अब हर नागरिक आ-जा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »