20 Apr 2024, 01:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राममंदिर निर्माण के लिए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी 30 महीने की सैलरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2021 12:07PM | Updated Date: Jan 24 2021 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने 30 महीने का वेतन दे दिया है। यह राशि शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को सौंपी गई।
पत्रकारों से बात करते हुए मौर्य ने कहा, "मैं सबसे पहले एक राम भक्त हूं, फिर जाकर राज्य का उप-मुख्यमंत्री हूं।" उप-मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण के लिए राज्य के पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की तरफ से 1.10 करोड़ रुपये का एक चेक भी सौंपा। उन्होंने कहा, "राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरे देश से सहयोग की मांग की जा रही है क्योंकि इसके लिए पांच पीढ़ियों ने अपनी आहुति दी है। एक ऐसी परिस्थिति में सभी से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »